सोनम वांगचुक ने आईपीएफ महोत्सव में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सरकार के लिए फीडबैक का काम करते हैं. उन्होंने नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने ब्रिटेन, नॉर्वे और स्वीडन का जिक्र करते हुए संसद के सामने प्रदर्शन की अनुमति देने की बात कही. यह बयान ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष और CJP के प्रदर्शनों के बीच आया है.
-
न्यूज25 Oct, 202608:03 AMनेपाल-बांग्लादेश का जिक्र कर सोनम वांगचुक ने सरकार को दी नसीहत, बताया- प्रदर्शन रोकने से कब बिगड़ते हैं हालात
-
न्यूज24 Oct, 202603:41 PMदिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, मौके से मिले 3 सुसाइड नोट; आखिर क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं की करीब 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली. पुलिस को मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं. शुरुआती जांच में लव एंगल की बात सामने आई है, हालांकि मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
-
दुनिया24 Oct, 202602:53 PMफिलीपींस में आसमान में टकराए वायुसेना के 2 विमान, 4 पायलटों की मौत; सभी SF-260 विमानों पर लगी रोक
फिलीपींस में शुक्रवार को फर्नांडो एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए. हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई. स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:51 बजे हुई इस घटना की पुष्टि फिलीपींस एयर फोर्स (PAF) ने की है.
-
न्यूज24 Oct, 202602:10 PM'मैं नहीं करूंगी साइन...', दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी नेहा बोरा का पीस बॉन्ड भरने से इनकार, जानें क्या कहा
नेहा बोरा ने हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बावजूद पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि इससे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. नेहा ने स्पष्ट किया कि वह और आइसा का कोई सदस्य पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं करेगा.
-
राज्य24 Oct, 202601:06 PMसाइबर सुरक्षा से फॉरेंसिक साइंस तक… CM योगी ने बताया 'टेकसंगम 2026' का महत्व, बोले- नवाचार को मिलेगी नई दिशा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित UPSIFS में आयोजित टेकसंगम 2026 को एआई, साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम तकनीक और डेटा प्रोटेक्शन के जरिए नागरिक सुरक्षा, प्रभावी न्याय व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़24 Oct, 202612:42 PMहरिद्वार की गंगा में आखिर कहां से आई रेल पटरी? हर की पैड़ी का नजारा देख लोग हैरान, जानें पूरा मामला
हरिद्वार की हर की पैड़ी पर गंगनहर की सफाई के लिए जल प्रवाह रोके जाने से नदी की तलहटी में पुरानी रेल पटरी दिखाई दी है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-
Advertisement
-
न्यूज24 Oct, 202611:46 AM'मान जाएं, वरना होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान...', ज्ञानेश कुमार को घेरने चले राहुल गांधी CTI की चिट्ठी से खुद घिरे
अक्टूबर में प्रदर्शनों से आम लोगों और कारोबारियों को हुई परेशानी के बाद अब 1 नवंबर की प्रस्तावित कांग्रेस रैली पर सवाल उठ रहे हैं. CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिवाली के व्यस्त सीजन का हवाला देते हुए रैली स्थगित करने की अपील की है. संगठन को आशंका है कि इससे दिल्ली के प्रमुख बाजारों के करीब 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ सकता है.
-
राज्य24 Oct, 202609:56 AMफ्री कश्मीर जैसे विवादित नारों से जामिया में बवाल, VHP ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप; सांसद इमरान मसूद को पुलिस ने हिरासत में लिया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' जैसे नारे मिलने से विवाद बढ़ गया है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया.
-
राज्य24 Oct, 202609:26 AMयोगी को चुनौती देने से पहले सपा-कांग्रेस में तकरार! कहीं चुनाव से पहले ही न खुल जाए गठबंधन की गांठ
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर खींचतान तेज है. कांग्रेस ने 180 सीटों पर चुनाव लड़ने की सूची साझा की है, जबकि सपा मजबूत उम्मीदवारों की जानकारी मांग रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश यादव कांग्रेस को 100 से कम सीटें देने के पक्ष में हैं.
-
क्राइम24 Oct, 202608:44 AMकौन दे रहा था शूटरों को इनपुट? टीवी पर चेहरे दिखते ही आया भागने का मैसेज, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में खुलासा हुआ है कि टीवी पर संदिग्धों के चेहरे दिखते ही एक शूटर को वहां से भागने का मैसेज मिला था. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों तक कार्रवाई की जानकारी कौन पहुंचा रहा था.
-
दुनिया24 Oct, 202608:04 AMअमेरिका में कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी; अब भारत लाने की तैयारी
अमेरिकी एजेंसी FBI ने भारत में हत्या, रंगदारी और अपहरण समेत कई मामलों में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को गिरफ्तार किया है. अब भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया पर काम कर सकती हैं.
-
राज्य23 Oct, 202604:20 PMदिल्ली में अचानक क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? 273 CAPF कंपनियां 31 अक्टूबर तक रहेंगी तैनात, जानें क्या है वजह
दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने CAPF की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस की मांग पर यह फैसला लिया गया है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़23 Oct, 202603:02 PMनशा ऐसा चढ़ा कि उल्टा लटक गया वर्दीधारी! चित्रकूट में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा निलंबित
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में वर्दीधारी पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति कुर्सी पर उल्टा लेटा नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था. मामले में पुलिस प्रशासन ने आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा को निलंबित कर जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी है
-
न्यूज23 Oct, 202601:21 PM'मैं शामिल नहीं थी...', नेहा बोरा ने दिपके की CJP से बनाई दूरी, कोर्ट में कह दी बड़ी बात
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर अभिजीत दिपके और नेहा बोरा के रास्ते अलग होते दिख रहे हैं. नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि वह कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल नहीं थीं, बल्कि उन्होंने मंडी हाउस में अलग प्रदर्शन बुलाया था. उन्होंने दिल्ली पुलिस के शांति बॉन्ड नोटिस को भी अदालत में चुनौती दी है.
-
डिफेंस23 Oct, 202612:25 PM'हमारे शौर्य कमांडो ने किया शानदार काम...', चीन के साथ 'Face-Off पर' ITBP चीफ शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान
ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच कई बार आमना-सामना हुआ है और यह सिलसिला जारी है. उन्होंने ITBP की शौर्य कमांडो टीमों की तारीफ करते हुए कहा कि बल को ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में अपनी क्षमता और मजबूत करनी है.